सामाजिक सशक्तिकरण शोध संस्थान
(पंजीकृत सामाजिक संस्था)
"निःशुल्क मल्टीपरपज़ वुडवर्किंग मशीन एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रण"
सामाजिक सशक्तिकरण
शोध संस्थान द्वारा
एक कॉर्पोरेट सामाजिक
उत्तरदायित्व (CSR) परियोजना
के अंतर्गत आकांक्षी
जिला सिरोही के आबू
रोड ब्लॉक में काष्ठ
कला (Wood Craft) से जुड़े
कामगारों, कारीगरों एवं कलाकारों
के आर्थिक एवं सामाजिक
सशक्तिकरण हेतु 50
विद्युत चालित मल्टीपरपज़
वुडवर्किंग मशीनें
निःशुल्क उपलब्ध कराई जानी प्रस्तावित
हैं।
चयनित लाभार्थियों
को मशीन वितरण
के साथ-साथ एक
माह का निःशुल्क
व्यावहारिक प्रशिक्षण
प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान
प्रतिभागियों को स्टाइपेंड
(मानदेय)
भी दिया जाएगा
ताकि वे प्रशिक्षण
में नियमित रूप से भाग ले सकें और आधुनिक
मशीन आधारित काष्ठ
कला कौशल विकसित
कर सकें।
इच्छुक कामगारों/कारीगरों/कलाकारों से प्रत्येक हेतु एक मशीन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप/नमूना संस्था की वेबसाइट https://www.samajiksansthan.com/ से डाउनलोड किया जा सकता है।